सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के अंतर्गत आते पांवटा साहिब स्थित शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बलदेव तोमर की गाड़ी को पांवटा साहिब में एक ट्रक से जोरदार टक्कर का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस दुर्घटना में गनीमत यह रही कि पूर्व विधायक और उनका चालक सुरक्षित हैं और किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।
ट्रक ने मारी टक्कर
बता दें कि दुर्घटना शुक्रवार को शाम करीब साढ़े सात बजे उस समय हुई जब बलदेव तोमर तारुवाला में शुभखेड़ा से हिमुडा कॉलोनी स्थित अपने निवास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रक की ब्रेक फेल हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा पेश आया। हादसे के बाद विधायक और चालक एक दम गाड़ी से बाहर निकले।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में रेत, बजरी हो सकती है महंगी- खनन पर लगेंगे 3 तरह के शुल्क
पूर्व विधायक बिल्कुल ठीक
बताते चले कि इस हादसे में बलदेव तोमर बाल-बाल बचे। हालांकि, बलदेव तोमर ने स्पष्ट किया कि वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्हें और उनके चालक को कोई चोट नहीं आई है लेकिन उनकी गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं, हादसे की खबर के बाद पूर्व विधायक को बड़े नेताओं के फोन आने लगे। उनके कुशलक्षेम पूछने के लिए बीजेपी के बड़े नेताओं ने उन्हें फोन किया ।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पहले दोनों दोस्तों ने साथ में पी शराब, फिर एक ने ली दूसरे की जा*न
ओवरलोड था ट्रक
सूत्रों के अनुसार, ट्रक चालक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। बताया जा रहा है कि ट्रक ओवरलोड था जिससे समय पर ब्रेक नहीं लगी और यह दुर्घटना हुई। गनीमत तो यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं, इस हादसे के बाद पुलिस को सूचित किया गया।