बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में आए दिन कई लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा रहे हैं। कुछ हादसों में वाहन चालकों को दर्दनाक मौत मिल रही है। जबकि, कुछ सड़क हादसों में राहगीर अपनी जान से हाथ धो रहे हैं। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से सामने आया है।
जिले के भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत डंगार में एक व्यक्ति कार से टकरा गया है। हादसे में व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: 300 फीट गहरी खाई में गिरी बोलेरो, परिवार ने खो दिया जवान बेटा
झाड़ियों से निकला व्यक्ति
आपको बता दें कि यह हादसा डंगार के हरितल्याड़गर क्षेत्र में शिमला-मटौर NH-103 पर रविवार शाम करीब 7 बजे पेश आया है। बताया जा रहा है कि जैसे ही कार हरितल्याड़गर के पास पहुंची को वैसे ही अचानक सड़क किनारे झाड़ियों से एक व्यक्ति निकल कर आ गया।
कार चालक ने रौंदा
इसी दौरान व्यक्ति कार की चपेट में आ गया और सड़क किनारे गिर गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की जेल में कंबल के लिए भिड़े दो कैदी, एक ही बैरक में रहते थे साथ
मंदिर जा रहा था साधु
फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि, पहनावे से मृतक एक साधु लग रहा है। माना जा रहा है कि हादसे के वक्त साधु किसी मंदिर या घर की ओर जा रहा था।
मामले की पुष्टि करते हुए DSP घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम द्वाराम मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।