#हादसा

October 27, 2024

हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, एक साथ बुझे पांच घरों के चिराग

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों दिवाली को लेकर काफी धूम मची हुई है। इसी बीच मंडी जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिले के चौहरघाटी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में एक मारुति कार गहरी खाई में गिर गई है। इस भयानक हादसे में एक साथ पांच घरों के चिराग बुझ गए हैं।

पांच घरों के बुझे चिराग

हादसा चौहारघाटी के वरधाण में पेश आया है। हादसे के वक्त कार में पांच युवक सवार थे। हादसे का शिकार हुए इन पाचों युवकों की उम्र 16 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। इस दुखद हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा, परिजनों ने शक किया जाहिर

शादी में गए थे युवक

बताया जा रहा है कि ये सभी युवक कार में सवार होकर बरोट में एक शादी समारोह में गए हुए थे। जहां से लौटते वक्त इनकी कार खाई में गिर गई और इनमें से एक की भी जान नहीं बच पाई।

700 मीटर नीचे गिरे कार

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा बीती रात को पेश आया है। मगर हादसे का पता आज सुबह तब पता चल जब एक भेड़पालक ने सड़क से करीब 700 मीटर नीचे खेतों में एक कार गिरी हुई देखी। इसके बाद भेड़पालक ने तुरंत इस बात की सूचना आसपासे के ग्रामीणों को दी और मौके पर पुलिस को भी बुलाया गया। यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस की वर्दी पर लगा दाग, महिला कांस्टेबल ने किया साथी पर केस

एक साथ पांच दोस्तों की मौत

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में क्षत-विक्षत हालत में पड़े युवकों को बाहर निकाला। पुलिस ने पाया कि एक भी युवक जीवित नहीं था। हादसे में कार सवार पांचों युवकों की मौत हो चुकी थी और गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए थे।

मृतकों की पहचान-

हादसे का शिकार हुए युवकों की पहचान राजेश, कर्ण, सागर, अजय और गंगू के रूप में हुई है। सभी युवक धमच्याण गांव के रहने वाले थे। मृतकों में से एक युवक की उम्र 16 साल के करीब है। जबकि, चार अन्य युवकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। उधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद धमच्याण गांव में मातम पसर गया है। पूरे गांव में हर तरफ चीख-पुकार मची गई है। यह भी पढ़ें: डोडरा-क्वार में CM सुक्खू ने शिक्षक के घर बिताई रात, किए कई बड़े ऐलान मामले की पुष्टि करते हुए SP मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा सभी शवों को रेस्क्यू किया जा रहा है। जल्द ही सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा जाएगा। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम द्वारा हादसे के कारणों काी जांच की जांच की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख