#हादसा

August 8, 2025

हिमाचल: 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी कार, घर लौट रहे युवक की थम गई सांसें

रक्षाबंधन से एक दिन पहले हुए हादसे से सदमें में परिवार

शेयर करें:

Chamba car fell ditch

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में पिछले कुछ ही घंटों में दो दर्दनाक सड़क हादसे हो गए हैं। बीती रात को एक कार हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी। वहीं आज एक और कार हादसे में अब एक युवक की मौत हो गई है। यह हादसा आज शुक्रवार को चंबा खजियार मार्ग पर दोपहर बाद हुआ है। इस हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। 

आज दोपहर के समय हुआ हादस

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर के समय एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 35 वर्षीय कैलाश चंद, जो पेशे से दर्जी था की मौत हो गई। कैलाश चंद अपने काम से वापस अपने गांव मियाड़ी लौट रहा था। गेट नामक स्थान से लगभग 300 मीटर आगे उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सैन्य सम्मान से जवान को दी अंतिम विदाई, बहन-जीजा सहित छह ने तोड़ा था दम

कार के उड़े परखच्चे

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। कैलाश चंद की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

मृतक की पहचान

मृतक कैलाश चंद गांव मियाड़ी, तहसील व जिला चंबा का रहने वाला था। वह चंबा शहर में गेट नामक स्थान पर एक डैकोरेशन की दुकान में दर्जी के रूप में काम करता था। रोजाना की तरह शनिवार को भी वह काम खत्म करके शाम को अपने गांव लौट रहा था, लेकिन दुर्भाग्यवश यह उसकी आखिरी यात्रा बन गई। कैलाश की अचानक मृत्यु से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है, क्योंकि वह एक मिलनसार और मेहनती युवक के रूप में जाना जाता था। ग्रामीणों ने प्रशासन से हादसे की गहन जांच और इस मार्ग पर सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: एक घर से एक साथ उठीं 4 अर्थियां, छोटा पड़ गया गांव का श्मशानघाट

प्रशासन की प्रतिक्रिया

जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में अनुमान है कि कार अनियंत्रित होने के कारण यह दुर्घटना हुई, लेकिन तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सरकारी नौकरी: जेबीटी के 600 पदों पर शुरू हुई भर्ती, HPRCA ने मांगे आवेदन; जानें डिटेल

सवालों के घेरे में चम्बा-खजियार मार्ग

यह मार्ग पर्यटकों के साथ.साथ स्थानीय लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यहां कई हादसे हो चुके हैं। सुरक्षा दीवारों की कमी और तीव्र मोड़ों के कारण यह मार्ग कई बार जानलेवा साबित हो चुका है। स्थानीय लोगों ने बार.बार प्रशासन से सड़क किनारे रेलिंग लगाने और सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की मांग की है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख