सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक व्यक्ति को गाड़ी के पास बीड़ी पीना महंगा पड़ गया है। बीड़ी से गाड़ी के अल्टीनेटर में आग लगने के कारण व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के वक्त व्यक्ति अपनी गाड़ी का अल्टीनेटर खोलकर ठीक कर रहा था।
बीड़ी पीना पड़ा महंगा
मृतक की पहचान विशाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गाड़ी के अल्टीनेटर में हुए धमाके के बाद विशाल आग में झुलस गया था, लेकिन वो होश में था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बड़ी कंपनियों की फ्रैंचाइजी दिलवाने के दिखाए सपने, एडवांस में लिया 12 लाख
परजिनों द्वारा उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए तुरंत CHC चायल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर IGMC शिमला रेफर कर दिया। इस दौरान विशाल होश में था और उसने पुलिस को बयान भी दिया।
गाड़ी के अल्टीनेटर में हुआ धमाका
विशाल ने बताया कि उसकी गाड़ी का अल्टीनेटर खराब हो गया था। जिसके चलते वो गाड़ी का अल्टीनेटर खोलकर ठीक कर रहा था। इसी दौरान वो बीड़ी भी पी रहा था। इसी बीच अचानक अल्टीनेटर में धमाका हुआ और पेट्रोल उसके मुंह और कपड़ों पर जा गिरा। फिर देखते-देखते वहां आग लग गई और वो आग में झुलस गया।
बताया जा रहा है कि परिजनों द्वारा विशाल को गंभीर हालत में IGMC शिमला ले जाया गया- जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यहां पर विशाल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बहन के घर शादी की रस्म निभाने गए थे पांच भाई, एक साथ जली चिताएं
आग में झुलस गया विशाल
मामले की पुष्टि करते हुए SP सोलन गौरव सिंह ने बताया कि विशाल ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम को खुद बयान दर्ज करवाया था। उसने बताया कि बीड़ी के कारण अल्टीनेटर में धमाका हुआ और वो आग में झुलस गया। फिलहाल, पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।