चंबा। हिमाचल में आए दिन दर्दनाक हादसे पेश आ रहे हैं। इन सड़क हादसों में कई घरों के चिराग बुझ रहे हैं। ज्यादातर सड़क हादसे वाहन चालकों की लापरवाही और तेज रफ्तार के चलते पेश आ रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में पेश आया है।
कार और बाइक में जोरदार टक्कर
यहां बकलोह-भराड़ी मार्ग पर एक कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है- जो कि गडाना गांव का रहने वाला था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : शादी के दिखाता था सपने, कई बार की नीचता और फिर छोड़ दिया
आमने-सामने हुई टक्कर
हादसा बकलोह-भराड़ी मार्ग पर वन विभाग के घटासनी रेस्ट हाउस के पास पेश आया है। यहां कार और मोटर साइकिल चालक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल में बाइक चालक ने तोड़ा दम
जिसे मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। मगर अस्पताल में उपचार के दौरान अभिषेक ने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में उपचुनाव के लिए दाखिल हुए 249 नामांकन, इस दिन होगा मतदान
परिजनो को मिली बेटे की मौत की सूचना
इसके बाद हादसे के बारे पुलिस को भी सूचित किया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के बयान हुए दर्ज
मामले की पुष्टि करते हुए SP चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने इस संदर्भ में चुवाड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। पुलिस टीम द्वारा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए गए हैं।
फिलहाल, मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया जाएगा।