#हादसा
January 22, 2025
हिमाचल: बोलेरो और बाइक में टक्कर, नहीं बची 1 की जान, 4 हुए घायल
ऊना के अजौली क्षेत्र में बोलेरो और बाइक की टक्कर
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां अजौली क्षेत्र के पास एक बोलेरो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौके हो गई है। जबकि, चार अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले में पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिला ऊना के नंगल-श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर चार लोग बोलेरो में सवार होकर कांगड़ा से चड़ीगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी बीच अजौलाी गांव के पास अचानक उनकी गाड़ी के सामने बाइक आ गई और दोनों की जोरदार टक्कर हो गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल घूमने आए थे युवक-युवती, दोनों ब्यास में बह गए; लड़की की देह मिली
हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि, बोलेरो में सवार चारों लोग घायल हो गए। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही एंबुलेंस की मदद से चारों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे में जान गवाने वाले बाइक सवार की पहचान गोलू निवासी नंगल, दबखेड़ा के रूप में हुई है। घायलों की पहचान समृति, न्यासा, तमन्ना और कर्तिक निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: रेस्टोरेंट में लगी आग, पार्टी कर रहे थे युवा, 1 की गई जान, 4 घायल
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। मौत की खबर सुनने के बाद से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस टीम ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा बोलेरो चालक सर्वजीत निवासी कांगड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।