#हादसा

January 20, 2025

हिमाचल: किराए के मकान में रहता था 18 साल का रघु, नाले में पड़ा मिला

ऊना: 18 वर्षीय युवक का शव नाले में मिला, क्षेत्र में सनसनी

शेयर करें:

Body eighteen years boy uttar pradesh una found drain

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बुधान गांव में नाले में एक 18 साल के युवक का शव मिला है। युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

नाले के पास पड़ा मिला युवक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह बुथान गांव के स्थानीय लोगों ने नाले के पास एक युवक को अचेत अवस्था में पड़े हुए देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत इस बारे में पंचायत प्रधान और पुलिस को सूचित किया। वहीं, सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि युवक की मौत हो गई है।

 

यह भी पढ़ें : झरने में नहाकर लौट रहे थे 5 यार- खाई में गिरी कार, 2 परलोक सिधारे

किराए के मकान में रहता था 18 वर्षीय रघु

पुलिस जांच के दौरान मृतक की पहचान 18 वर्षीय युवक रघु के रूप में हुई है। जोकि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला का रहने वाला था। वर्तमान में रघु जिला ऊना की डियूगली पंचायत में अमरनाथ के घर पर किराए के कमरे में रहता था।

दिमागी हालत नहीं थी ठीक

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच में मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि रघु की दिमागाी हालत ठीक नहीं थी।  फिलहाल, पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों और मकान मालिक के बयान दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : पहले ट्रक से भिड़ी फिर बच्ची समेत 5 वाहनों को रौंद दिया

किसी पर शक नहीं किया जाहिर

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मौत के असली कारणें का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा। मृतक के परजिनों ने किसी पर भी कोई शक जाहिर नहीं किया है। फिलहाल, पुलिस टीम लोगों के बयान कलमबद्ध करके मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख