#हादसा

July 25, 2024

बाइक पर लौट रहे थे दो दोस्त, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; एक ही बच पाया

शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। नालागढ़ स्वारघाट NH पर पंजेहरा में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य युवक घायल हो गया है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय सलमान खान के रूप में हुई है- जो कि झजरा गांव का रहने वाला था। घायल युवक इरफान (18) को नालागढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसके पांव में फ्रेक्चर आया है- जिसके चलते उसे PGI रेफर कर दिया गया। मगर परिजनों द्वारा अब उसे रोपड़ के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इरफान भी झजरा गांव का रहने वाला है। यह भी पढ़ें: बिस्तर पर सो रहे 10 वर्षीय नक्ष को काटा सांप, छिन गया मां-बाप का इकलौता बेटा

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, सलमान और इरफान एक साथ किसी काम से दतोवाल गए हुए थे। देर शाम दोनों वापस अपने गांव आ रहे थे। इसी बीच जैसे ही वह पंजेहरा पहुंचे तो दूसरी ओर से तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

एक की गई जान, दूसरा घायल

हादसे में सलमान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, इरफान बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में इरफान को लोगों की मदद से अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर उसके परिजन उसे रोपड़ के निजी अस्पताल ले गए। फिलहाल, इरफान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में फटा बादल: ढह गया मकान, चारों तरफ फैला मलबा मामले की पुष्टि करते हुए ASP बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख