#हादसा

December 3, 2024

हिमाचल : सड़क के नीचे पड़ी थी बाइक, पास मिली व्यक्ति की देह

शेयर करें:

सोलन। हिमाचल  प्रदेश के सोलन जिले में दर्दनाक हादसा पेश आया है। कसौली के तहत आते टिपरा गांव में एक बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं और बाइक चालक की मौत दर्दनाक हो गई है।

तेज रफ्तारी ने ली जान

शुरुआती जांच में पाया गया है कि हादसा बाइक चालक की तेज रफ्तारी और लापरवाही से बाइक चलाने के कारण पेश आया है। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। यह भी पढ़ें: हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, एक ही गांव के चार लोग थे सवार

सड़क के नीचे पड़ी था बाइक

बताया जा रहा है कि बीते कल कुछ लोगों ने हीरो स्प्लेंडर बाइक नंबर HR49-B4648 सड़क के नीचे पानी के स्रोत के पास क्षतिग्रस्त पड़ी हुई देखी। बाइक के पास एक व्यक्ति भी मुंह के बल उल्टा पड़ा हुआ था। लोगों ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। यह भी पढ़ें: हिमाचल : आज घर पहुंचेगी नवल की पार्थिव देह, सियाचिन में हुए थे शहीद

बाइक के पास पड़ा था शव

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ESI अस्पताल परवाणू भेज दिया। साथ ही मृतक को परिजनों को भी सूचित कर दिया। मृतक की पहचान कर्म सिंह के रूप में हुई है- जो कि हरियाणा के पंचकूला का रहने वाला था।

मौत के कारणों का खुलासा

मामले की पुष्टि करते हुए SP सोलन गौरव सिंह ने बताया कि व्यक्ति के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।  फिलहाल, पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल : बस से नशा सप्लाई करने जा रहा था युवक, बीच रास्ते पुलिस ने किया अरेस्ट शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि व्यक्ति की मौत तेज रफ्तारी से बाइक चलाने और लापरवाही बरतने के कारण हुई है। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख