कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जिले के नगरोटा बगवां के पठियार में KCC बैंक के पास एक बाइक चालक की बेसहारा पशु से टक्कर हो गई है। हादसे में युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई है- जो कि रझूं, पालमपुर का रहने वाला था।
बताया जा रहा है कि प्रदीप अपने साथी शनि कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए योल गया हुआ था। इसी दौरान जब वह वापस लौट रहा था तो मलां-चामुंड़ा मार्ग पर पठियार में KCC बैंके के पास एक गाय के बछड़े के साथ उनकी बाइक टकरा गई।
यह भी पढ़ें: हमीरपुर में 40 घंटे तक चली आयकर विभाग की रेड: जानें क्या-क्या हुआ बरामद
हादसे में प्रदीप और शनि घायल हो गए। जबकि, बेसहारा बछड़े की मौत हो गई। वहीं, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल नगोरटा बगवां पहुंचाया गया। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया।
हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:
बेटे को बचाते बिजली के तार पर गिरी मां
यह दुखद हादसा हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में पेश आया है। जिले के संतोषगढ़ में 13 वर्षीय बेटे को बचाने के चक्कर में एक महिला खुद करंट की चपेट में आ गई है। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई है।
मृतका अपने पति के साथ बाजार में मुंगफली की रहेड़ी लगाती थी। मृतका अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गई है। हादसे के वक्त मृतका का बेटा कूलर...
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
युवक और महिला से मिली नशे की खेप
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की पुलिस ने स्कूटी सवार युवक और महिला से चिट्टा बरामद किया है। दोनों एप्लाइड फॉर नंबर की स्कूटी पर सवार होकर काली मंदिर सैनवाला के पास से गुजर रहे थे।
इसी बीच पुलिस ने उन्हें तलाशी के लिए रोक लिया। पुलिस को देखकर दोनों घबराने लगे। वहीं, जब पुलिस ने तलाशी लेने के लिए...
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें