#हादसा
September 5, 2026
हिमाचल: एक गांव से निकली 3-3 अ*र्थियां, चीखों से दहला इलाका; रात भर खाई में पड़े रहे थे तीनों युवक
एक युवक अपने परिवार का था इकलौटा सहारा, तीन परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
शेयर करें:

शाहपुर कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक साथ तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दरिणी इलाके में भलेड़ पावर हाउस के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार एक ही गांव के तीन युवकों की मौत हो गई।
सबसे दर्दनाक बात यह रही कि हादसा रात के अंधेरे और खराब मौसम के बीच हुआ और इसकी जानकारी कई घंटे तक किसी को नहीं मिल पाई। तीनों युवक खाई में पड़े रहे। शनिवार सुबह सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर जब नीचे खाई में पड़ी बाइक और टूटी झाड़ियों पर गई, तब इस भयावह हादसे का पता चला।
बताया जा रहा है कि तीनों युवक शुक्रवार रात किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। कार्यक्रम से लौटते समय भलेड़ के समीप पहाड़ी सड़क पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। रात का अंधेरा, बारिश और पहाड़ी रास्ते की मुश्किल परिस्थितियां ऐसी थीं कि हादसे के बाद किसी को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। बाइक के साथ तीनों युवक खाई में जा गिरे और रातभर वहीं पड़े रहे।
यह भी पढ़ें : कंगना ने बैठक में खड़े कर दिए अधिकारी, जमकर लगाई क्लास; बोली- आप तो मुझसे भी अच्छी एक्टिंग करते हो
शनिवार सुबह एक वाहन चालक की नजर सड़क किनारे टूटी झाड़ियों और नीचे खाई में पड़ी बाइक पर गई। शक होने पर उसने वाहन रोका और स्थानीय लोगों को मौके पर बुलाया। जब लोग नीचे खाई में पहुंचे तो वहां तीन युवक गंभीर हालत में पड़े मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को शाहपुर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में बादल फटने से मची तबाही: फ्लैश फ्लड से 4 हाइड्रो प्रोजेक्ट को नुकसान; लोगों में मची अफरा तफरी
धर्मशाला में पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही तीनों युवकों के शव उनके घर पहुंचे तो परिवार की चीखों से पूरा इलाका दहल उठा। अपने लाडलों के शव देख कर उनके परिजन फूट फूट कर रोए। परिवार की चीखों को सुन वहां मौजूद हर शख्स की आंख नम हो गई। सबसे दर्दनाक पहलू उस समय सामने आया, जब एक ही गांव से तीन तीन अर्थियां निकली। एक साथ तीन अर्थियां उठना पूरे क्षेत्र के लिए बेहद पीड़ादायक दृश्य रहा। गांव का कोई ऐसा घर नहीं था जहां इस हादसे की चर्चा के दौरान आंखें नम न हुई हों।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ा हा.दसा: खाई में गिरी बाइक, एक साथ 3 युवकों की मौ**त; एक ही गांव के थे तीनों
मृतकों की पहचान अशोक कुमार (38) पुत्र जोगिंद्र पाल, प्रिंस पुत्र पूरन चंद और पवन कुमार पुत्र केवल कुमार निवासी सल्लि चनैला वार्ड.4 तहसील दरिणी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अशोक कुमार के घर में उसके बेटा बेटी के अलावा माता पिता और दो बहनें हैं। जबकि पवन के घर में माता पिता और भाई है। वहीं इस हादसे में जान गंवाने वाला प्रिंस अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसने हाल ही में जमा दो की परीक्षा पास की थी। प्रिंस के घर में माता पिता और एक बहन है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया शाहपुर नागरिक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने प्रशासन से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में तेजी लाने और प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में तैनात थे फर्स्ट पैरा के जवान: हथिनीकुंड बैराज में डूबे- शरीर बरामद किया गया..
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के कारणों को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर खराब मौसम, बारिश, सड़क पर फिसलन और पहाड़ी मोड़ को हादसे से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि हादसे की वास्तविक परिस्थितियां पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होंगी। पुलिस ने वाहन चलाने में लापरवाही और हादसे से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।