#हादसा

March 6, 2026

हिमाचल: टूट गई दो दोस्तों की यारी, डिवाइडर से टकराई बाइक; एक की थम गईं सांसें

इलाज के दौरान एक युवक ने तोड़ा दम, दूसरे का चल रहा इलाज

शेयर करें:

bilaspur Road Accident

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो दोस्तों की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। कीरतपुर.नेरचौक.मनाली फोरलेन पर कल्लर के पास हुए इस भीषण हादसे में बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

घूमने निकले थे दो दोस्त

जानकारी के अनुसार हरियाणा का रहने वाला सक्षम शर्मा अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर फोरलेन मार्ग से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त घूमने के लिए निकले थे और बीते रोज देर शाम के समय बिलासपुर क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान कल्लर के पास स्थित एक ढाबे के नजदीक अचानक बाइक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: युवक ने किशोरी को प्रेम जाल में फांस किया मुंह काला, पत्नी बताकर लाया अस्पताल; खुली पोल

 

बाइक के अनियंत्रित होते ही वह सीधे फोरलेन के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसा इतना भयानक था कि आसपास मौजूद लोग भी दहशत में आ गए।

एक दोस्त की दर्दनाक मौत

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। दोनों युवकों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल बाइक चालक सक्षम शर्मा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सक्षम शर्मा हरियाणा के मानेसर क्षेत्र के शास्त्री नगर का निवासी बताया जा रहा है। वहीं, बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त पारस अत्री पुत्र प्रमोद अत्री निवासी गांव आंजी तहसील कसौली सोलन घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: नदी में पत्थरों के बीच मिला युवक, थम गई थी सांसें; 3 मोबाइल-जुराब में मिली चिट्टे की खेप

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बाइक तेज रफ्तार में थी और अचानक नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख