शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में दिन-दिहाड़े एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली के करीब कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।
कार और बाइक में हुई टक्कर
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार संजौली की ओर जा रही थी। जबकि, बाइक सवार संजौली से लक्कड़ बाजार की तरफ जा रहा था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा, परिजनों ने शक किया जाहिर
बाइक चालक की दर्दनाक मौत
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा आज दोपहर करीब 12 बजे पेश आया है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज के पास दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हुई है। संजौली की ओर आ रही कार नंबर HP28-3425 और संजौली से लक्कड़ बाजार की ओर आर रही बाइक नंबर HP03C2751 की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए IGMC शिमला भेज दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय विक्रांत के रूप में हुई है- जो कि मंडी जिले के गवार गांव का रहने वाला था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, एक साथ बुझे पांच घरों के चिराग
मामले की पुष्टि करते हुए SP शिमला संजय गांधी ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तारी बताया जा रहा है। हालांकि, गलती कार चालक की थी या बाइक चालक की इस बात के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम द्वारा हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
पांच घरों के बुझे चिराग
विदित रहे कि सूबे के मंडी जिले में भी बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में एक मारुति कार 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में कार सवार पांच युवकों की मौत हो गई है- जिनकी उम्र 16 साल से 30 साल के बीच में है। ये सभी युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं और एक साथ किसी शादी समारोह में गए हुए थे।
यह भी पढ़ें: डोडरा-क्वार में CM सुक्खू ने शिक्षक के घर बिताई रात, किए कई बड़े ऐलान
उल्लेखनीय है कि हिमाचल में इन दिनों आए दिन कई भयानक सड़क हादसे पेश आ रहे हैं। ज्यादातर सड़क हादसे वाहन चालकों की तेज रफ्तारी और लापरवाही के कारण पेश आ रहे हैं। इन हादसों में कई लोग अपनी जान गवा रहे हैं। हालांकि, पुलिस द्वारा समय-समय पर वाहन चालकों से धीमी गति में वाहन चलाने की अपील भी की जा रही है। बावजूद इसके लोग लापरवाही से वाहन चला कर खुद के और दूसरों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।