राजनीति

#हादसा

September 9, 2024

हिमाचल : सड़क से 1500 मीटर नीचे लुढ़क गई कार, चार थे सवार, एक ही बचा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Balichowki car four people mandi two real sisters driver hospital himachal
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 1500 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई है।

तीन की मौत, एक गंभीर घायल

गाड़ी का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे में दो महिलाओं और एक व्यक्ति की मौत हुई है। हादसे के समय ये सभी लोग अपने गतंव्य की ओर जा रहे थे। यह भी पढ़ें: हिमाचल में घर बनाना हुआ महंगा: कंपनियों ने एक बार फिर बढ़ाए सीमेंट के दाम मृतकों की पहचान शाहडी देवी निवासी भाटलुधार, कांता देवी निवासी बालीचौकी और रीत राम निवासी भाटलुधार के रूप में हुई है। घायल की पहचान डाबे राम के रूप में हुई है- जो कि भनवास का रहने वाला है। हादसे के वक्त कार डाबे राम चला रहा था। अभी डाबे राम क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती है।

1500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

जानकारी के अनुसार, हादसा सराज क्षेत्र के तहत बालीचौकी के कांढा में पेश आया है। रविवार दोपहर यह सभी लोग कार नंबर HP87AA-0763 में सवार होकर बालचौकी से कांढा की तरफ जा रहे थे। इसी बीच कांढा के पास पहुंचते ही कार चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से 1500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यह भी पढ़ें: हिमाचल : शेड बना रहे थे 2 सगे भाई, छोटे ने बड़े की आंखों के सामने ली अंतिम सांस हादसे में कार सवार दो लोगों शाहडी देवी और रीत राम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान कांता देवी ने दम तोड़ दिया।

दो सगी बहनों को मिली दुखद मौत

घायल कार चालक अभी भी अस्पतालम में उपचाराधीन है। घायल की पहचान डाबे राम के रूप में हुई है- जो कि भनवास का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि शाहडी देवी और कांता देवी दोनों सगी बहनें थी। दोनों ने मायके से घर वापस जाते समय कार चालक से लिफ्ट ली थी। यह भी पढ़ें: हिमाचल : कहता था- शादी करूंगा, 4 साल साथ में रखा फिर छोड़ दिया मामले की पुष्टि करते हुए SP मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कार चालक अस्पताल में उपचाराधीन है। उसकी हालत स्थिर होते ही उसका बयान कलमबद्ध किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस टीम ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिए हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख