राजनीति

#हादसा

September 5, 2024

हिमाचल : स्कूली बच्चा मस्ती में फुला रहा था गुब्बारा, गले में फंसा- हालत नाजुक

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Amandeep hospital 8th class student govt school vivek balloon
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक 13 साल के बच्चे के गले में गुब्बारा फंस गया है। बच्चे की पहचान विवेक कुमार पुत्र तिलक राज के रूप में हुई है। विवेक सरकारी पाठशाला सिद्धपुरघाड़ में आठवीं कक्षा का छात्र है।

गुब्बारा फुला रहा था बच्चा

बताया जा रहा है कि विवेक घर से स्कूल को आते समय गेट के बाहर गुब्बारा फुला रहा था। इसी बीच अचानक गुब्बारा उसके गले में फंस गया। यह भी पढ़ें: हिमाचल : मनरेगा पर जा रही थी 6 महिलाएं, पलट गई पिकअप जीप

गले में फंस गया गुब्बारा

वहां मौजूद छात्रों द्वारा शोर मचाने पर स्कूल अध्यापक गेट के बाहर पहुंचे- उन्होंने देखा कि विवेक को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। स्कूल स्टाफ तुरंत विवेक को निजी अस्पताल में ले गया। यह भी पढ़ें: वाह रे माफिया! पहाड़ को छलनी कर निकाल दी करोड़ों स्लेटें, FIR दर्ज जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे ऑक्सीजन लगा कर डॉक्टरों ने उसे अमनदीप अस्पताल पठानकोट रेफर कर दिया।

हालत गंभीर, अमनदीप अस्पताल रेफर

मामले की पुष्टि करते हुए स्कूल प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि स्कूल स्टाफ द्वारा विवेक को गंभीर हालत में हरनोटा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे अमनदीप अस्पताल रेफर कर दिया है। यह भी पढ़ें: शिक्षक दिवस विशेषांक- शिक्षकों का सम्मान और चुनौतियां उन्होंने बताया कि सभी स्कूल स्टाफ ने अपनी तरफ से उसके इलाज के लिए 50 हजार रुपए तक की मदद दी है। आगे भी विवेक के परिजनों को जो भी मदद चाहिए होगी वो दे दी जाएगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख