शिमला। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए-दिन कई लोग इन दर्दनाक हादसों का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है। जहां एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई है। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे।
हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
यह भी पढ़ें: धूमल परिवार ने एक साथ डाला वोट: मतदान के बाद अनुराग ने किया बड़ा दावा
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार देर शाम जुन्गा-छलंडा-पीरना सड़क मार्ग पर पेश आया है। बताया जा रहा है कि तीन लोग ऑल्टो कार नंबर HP52C-1536 में सवार होकेर चायल से पीरन जा रहे थे। इसी बीच सेरगाता के पास मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
एक की गई जान, 2 घायल
हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को इस बाबत सूचित किया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेटे के सामने फाड़ दिए मां के कपड़े, जमीन के टुकड़े के लिए हुई नीचता
परिजनों को मिली हादसे की सूचना
वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक और दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल भेज दिया। साथ ही परिजनों को भी सूचित कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान 44 वर्षीय जोगिंद्र निवासी गांव पीरन के रूप में हुई है। जबकि, घायलों की पहचान साहिल शर्मा (31) और नीता राम (30) के रूप में हुई है।
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। दोनों घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस टीम ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।