#हादसा

November 24, 2024

हिमाचल : घर से घास लाने निकला था बुजुर्ग, पेड़ से गिर गया बेचारा- नहीं बच पाया

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां सरकाघाट उपमंडल की रखोह पंचायत में एक बुजुर्ग व्यक्ति की पेड़ से गिर गया है। हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के वक्त बुजुर्ग पशुओं के लिए चारा लाने गया हुआ था।

बुजुर्ग को मिली दर्दनाक मौत

बुजुर्ग का परिवार घर के अन्य कामों में व्यस्त था। बुजुर्ग के पेड़ से गिरने की खबर सुनते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। बुजुर्ग की मौत के बाद से परिवार में मातम पसर गया है। मृतक की पहचान 69 वर्षीय जगदीश चंद भारद्वाज के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल की जेल में कंबल के लिए भिड़े दो कैदी, एक ही बैरक में रहते थे साथ

घास लेने गया था बुजुर्ग

मृतक के भाई मिलखी राम ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 7 बजकर 30 मिनट पर जगदीश घर से खेत में पशुओं के लिए घास लेने निकला था। इसी दौरान चारा निकालते समय पेड़ की टहनी टूट गई और जगदीश पेड़ से नीचे गिर गया। घटना में जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया।

टूट गई पेड़ की टहनी

वहीं, जब काफी देर तक जगदीश घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच परिजनों को जगदीश जमीन पर बेसुध पड़ा हुआ मिला। इसके बाद मिलखी राम ने तुरंत इस बारे में जगदीश की पत्नी सरला देवी को सूचना दी। यह भी पढ़ें : हिमाचल : टेंपो और मिनी ट्रक में हुई जोरदार टक्कर, काम पर जा रही थी महिलाएं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने जगदीश को उठाया और गंभीर हालत में इलाज के लिए सिविल अस्पताल सराकाघाट ले गए। मगर तब तक काफी देर हो गई थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें : हिमाचल: प्रेमी के लिए छोड़ा परिवार, शादी के बाद पति-सास ने घर से निकाली युवती मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना सरकाघाट के प्रभारी रजनीश ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों ने किसी पर भी कोई संदेह जाहिर नहीं किया है। फिलहाल, पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख