#हादसा

June 14, 2024

हिमाचल में शिव मंदिर के पास मिला सड़ा-गला शरीर: 5 दिन से लापता था कुलवंत

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में 65 वर्षीय एक शख्स का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक का शव लोहारा गांव स्थित शिव मंदिर के पास सड़ी-गली हालत में पड़ा मिला है। मृतक की पहचान कुलवंत सिंह के रूप में हुई है, जोकि अंब उपमंडल के गांव लोहारा का रहने वाला था। मृतक के भाई ने बताया कि कुलवंत सिंह दिमागी तौर पर परेशान था और बीती 9 जून से घर से लापता था। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने 13 जून को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज करवाई थी। वहीं, वीरवार देर शाम स्थानीय लोगों को शिव मंदिर के बांस के झुंड के साथ उसका शव मिला। उधर, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।

हिमाचल से जुड़ी इन दो खबरों को भी पढ़ें

हिमाचल आए थे 5 यार: ब्यास में डूबा एक

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के बिंद्रावणी में एक युवक ब्यास नदी में डूब गया है। युवक के दोस्त ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी थी और पानी के तेज बहाव के कारण वह डूबने लगा था। मगर वहां मौजूद प्रवासी मजदूर ने उसे डूबने से बचा लिया। लापता युवक की तलाश के लिए ब्यास नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। युवक अपने पांच दोस्तों के साथ पंजाब से रोहतांग घूमने आया था। स्थानीय लोगों ने युवकों को ब्यास नदी में उतरने से मना भी किया था। मगर इसके बावजूद वह ब्यास में उतर गए और हादसे का शिकार हो गए।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आग बुझाने गया था 12 साल का अभिषेक- उसी में गिर गया

यह हादसा हिमाचल के सिरमौर जिला में पेश आया है। यहां पांवटा साहिब में घास में लगी आग को बुझाते समय 12 साल का अभिषेक बुरी तरह से झुलस गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल पांवटा से PGI रेफर किया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घास में लगी आग को बुझा रहे पजिनों और ग्रामीणों को देखकर मौके पर चला गया था। इसी बीच अचानक से उसका पैर फिसला और वह भड़कती आग में जा गिरा। जिससे अभिषेक 90 फीसदी जल गया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख