#हादसा

October 7, 2024

हिमाचल : पैरापिट से टकराई बाइक, व्यक्ति की आखों के सामने दोस्त ने तोड़ा दम

शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां नग्गर-नशाला मार्ग पर सड़क किनारे लगे पैरापिट के साथ एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे के बाइक पर दो लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि, दूसरा घायल हुआ है।

बाइक पर जा रहे थे दो साथी

हादसे इतना भयानक था कि हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक के भी परखच्चे उड़ गए हैं। मामले में घायल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : दुकान बंद करके जा रहा था नरेश, रास्ते में व्यक्ति ने किया सिर पर वार और… मृतक की पहचान पंकज कुमार (45) के रूप में हुई है- जो कि बिहार के जिला साहड़सा का रहने वाला था। घायल की पहचान 25 वर्षीय दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। दिलखुश भी बिहार का रहने वाला है।

पैराफिट से टकराई बाइक

दिलखुश ने बताया कि रात करीब 9 बजे वो और पंकज बाइक नंबर HP34E-5673 से नशाला से नग्गर की तरफ आ रहे थे। इसी बीच इला होटल के पास पंकज बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक सड़क किनारे पैरापिट से टकरा गई। यह भी पढ़ें : हिमाचल के बेटे को BSF में मिली बड़ी जिम्मेदारी, किसान पिता का चौड़ा किया सीना

एक को मिली मौत, दूसरा घायल

हादसे में पंकज और वो दोनों बाइक समेत गिर गए। हादसे में पंकज की मौके पर ही मौत हो गई और दिलखुश घायल हो गया। जिसके स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही हादसे के बारे में पुलिस को भी सूचित किया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया। फिलहाल, पुलिस टीम ने घायल के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख