#हादसा

December 11, 2024

हिमाचल : कार लेकर गांव जा रहा था व्यक्ति, घर पहुंचने से पहले थम गई सांसें

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 24 घंटे के भीतर दूसरा सड़क हादसा पेश आया है। यहां औट क्षेत्र में एक ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई है। हादसे के समय कार में सिर्फ ड्राइवर ही सवार था। इस दर्दनाक हादसे में कार चाल की मौत हो गई है।

हादसे का शिकार हुई कार

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई ऑल्टो-800 कार पियुण से पनारसा की ओर जा रही थी। इसी दौरान औट में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूली बच्चों से बर्फ में करवाई प्रेयर, माइनस 2° टेंपरेचर में दिलवाया पेपर

चालक की मौत

उधर, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को CHC नगवाईं पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 41 वर्षीय डाबे राम के रूप में हुई है- जो कि रोपा गांव का रहने वाला था। हादसे के समय डाबे राम अपने घर जा रहा था। मामले की पुष्टि करते हुए SP मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि अभी हादसे के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि हादसा चालक की लापरवाही और तेज रफ्तारी के कारण पेश आया है। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, अंदर सवार थे एक ही गांव के तीन लोग- पसरा मातम

टिप्पर के नीचे घुसी गाड़ी

विदित रहे कि, सड़क पर जमी बर्फ पर फिसलन से गाड़ियों के स्किड होने के कारण कई लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं। हाल ही में लाहौल-स्पीति में पर्यटकों की गाड़ी स्किड होकर टिप्पर के नीचे घुस गई। हादसे में एक ही मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के वक्त गाड़ी में पांच लोग सवार थे- जिनमें से पिछली सीट पर बैठा शख्स पूरी तरह सुरक्षित है। यह सभी लोग दिल्ली से हिमाचल घूमने आए थे। बीती शाम सब सिस्सू की तरफ से घूमने आए हुए थे। जहां से वापस लौटते वक्त इनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई और इनके एक साथी की मौत हो गई। यह भी पढ़ें : डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री के विभाग का रिकॉर्ड विजिलेंस ने किया जब्त, जानें क्या है मामला जबकि, सिरमौर जिले के नौहराधार क्षेत्र के साथ लगते चौरस में एक स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हुई है। इस हादसे में एक शिक्षक की मौत हुई है। हादसे के वक्त शिक्षक बर्फ में फंसी अपनी गाड़ी को बाहर निकाल रहा था।

पर्यटकों को दी गई सलाह

आपको बता दें कि हिमाचल में हुए ताजा हिमपात के बाद हिमाचल पुलिस ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को ड्राइविंग करते हुए सावधानी बरतने की एडवाइजरी जारी की है। साथ ही पहाड़ी रास्तों में बर्फ पर ध्यान से चलने की सलाह दी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अचानक बर्फबारी हो जाती है। ऐसे में पुलिस द्वारा पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख