#हादसा

December 26, 2024

हिमाचल : पेंट करते चौथी मंजिल से गिरा पेंटर, नहीं बच सकी जान- पसरा मातम

शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक इमारत में पेंट का काम कर रहे व्यक्ति की गिरने के कारण मौत हो गई है। व्यक्ति की मौत के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

काम कर रहा था पेंटर

बताया जा रहा है घटनास्थल पर व्यक्ति के साथ उसके कई साथी भी मौजूद थे। व्यक्ति अपने साथियों के साथ मिलकर पेंट का काम कर रहा था। यह भी पढ़ें : हिमाचल में सरकारी गाड़ी से मिली चरस, टिफिन बॉक्स में छुपाकर ले जा रहे थे दो लोग

कुछ साथी भी थे साथ

मिली जानकारी के अनुसार, सोलन का रहने वाला 35 वर्षीय चमन लाल बसाल में एक भवन के पेंट के काम में लगा हुआ था। उसके साथ उसके कुछ साथी भी भवन में पेंट का काम कर रहे थे।

चौथी मंजिल से गिरा चमन

इस दौरान चमन लाल भवन की चौथी मंजिल की छत से गिर गया। घटना में चमन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोग और उसके साथी मौके पर पहुंचे। उन्होंने चमन को अचेत अवस्था में जमीन पर गिरा हुआ पाया। यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटी ने रचा नया इतिहास, हर कोई कर रहा जज्बे को सलाम

परिवार को मिली मौत की खबर

इसके बाद वो लोग तुरंत उसे उठाकर उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चमन के साथियों ने घटना के बारे में चमन के परिजनों को सूचित किया। चमन की मौत के बाद परिजन सदमे में हैं। वहीं, अस्पताल की ओर से पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों के बयान कलमबद्ध कर लिए। यह भी पढ़ें : हिमाचल : बूढ़े बाप ने खोया इकलौता सहारा, कंधों पर आई परिवार की जिम्मेदारी

परिजनों ने नहीं जताया शक

मामले की पुष्टि करते हुए SP सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। घटना को लेकर मृतक के परिवार ने किसी पर भी कोई संदेह जाहिर नहीं किया है। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख