#हादसा

November 25, 2024

हिमाचल में उजड़ गया परिवार, एक रात पहले ही दिल्ली से घर आया था अखिल

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक26 साल के युवक की खड्ड में डूबने के कारण मौत हो गई है। युवक घर से अपनी बहन और जीजा के साथ घूमने आया था। युवक की मौत के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

छिन गया मां-बाप का इकलौता सहारा

युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। जवान बेटे की मौत के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है। मृतक की मां बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद से बेसुध हो गई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : हाईवे पर साधु को कार चालक ने रौंदा, मंदिर जा रहा था बेचारा

एक रात पहले ही आया था हिमाचल

बताया जा रहा है कि युवक दिल्ली में वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद UPSC की तैयारी कर रहा था। मगर दिल्ली से काल उसे खींचकर हिमाचल ले आया। शनिवार रात ही युवक दिल्ली से अपने पिता, बहन और जीजा के साथ कुछ दिनों के लिए मारंडा अपने घर रहने के लिए आया था।

बहन और जीजा के साथ गया था घूमने

मिली जानकारी के अनुसार, मांरडा का रहने वाला 26 वर्षीय अखिल शर्मा ने रविवार को अपनी बहन और जीजा के साथ घूमने का प्लान बनाया। इसी दौरान ये सभी लोग उपंमडल पालमपुर के मैंझा के पास स्थित न्यूगल खड्ड के किनारे घूमने चले गए। यह भी पढ़ें : हिमाचल : महिला के 6 लाख डकराने वाला युवक अरेस्ट, फीस के नाम पर किया था घोटाला

तैरना जानता था अखिल

अखिल अच्छे से तैरना जानता था तो इसी के चलते वो खड्ड में नहाने के लिए उतर गया। इसी बीच तैरते-तैरते अखिली गहरे पानी में पहुंचा गया और पानी में कहीं गायब हो गया। जब काफी देर तक अखिल पानी से बाहर नहीं आया तो उसकी बहन और जीजा मदद के लिए चिल्लाने लगे। वहीं, शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने अखिल को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद अखिल की बहन और जीजा उसे अस्पताल ले गए। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने अखिल को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादीशुदा आदमी ने पहले बनाई जान पहचान- फिर नोची 14 साल की बच्ची

पूरे परिवार में मची चीख-पुकार

अखिल शर्मा के परिवार में उसके माता-पिता और एक बहन है। अखिल के पिता अश्वनी शर्मा दिल्ली में CRPF में कार्यरत हैं। अखिल की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। अखिल की मौत ने पूरे परिवार को बिखेर के रख दिया है। बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद से मां बेसुध हो गई है। मां की आंखें अपने बेटे को देखने के लिए तरस रही हैं। जवान मौत के बाद पूरे परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। जबकि, पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख