शिमला/चंबा। हिमाचल प्रदेश का एक प्रसिद्ध लोक गीत है ''माए नि मेरिए शिमले दी राहें चंबा कितनी के दूर'' इस खबर में लोकगीत की पंक्ति का जिक्र प्रदेश के जिला चंबा के शोक में डूबे एक परिवार के लिए किया गया है।
वेल्डिंग का काम करता था 20 वर्षीय युवक
दरअसल, चंबा जिले का एक 20 वर्षीय युवक घर से पैसे कमाने के लिए राजधानी शिमला में वेल्डिंग का काम करने गया हुआ था। मगर वहां एक ढांक से गिरकर उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: नशा सप्लाई करने वाला किंगपिन धरा, 2 साल में बेचा 3.40 करोड़ का नशा
मृतक युवक के माता-पिता अपने लाडले बेटे की घर आने की राह देख रहे थे। मगर उन पर दुखों का पहाड़ उस समय टूट पड़ा जब बेटे का शव घर आया।
खाई में गिरने से युवक की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी शिमला के तहत आते ननखड़ी तहसील की ग्राम पंचयात करागला में एक हादसा पेश आया है। जहां गांव बेवठ के साथ लगती ढांक से एक युवक की गिरने से मौत हो गई। हादसा देर रात करीब साढ़े 10 बजे के आसपास पेश आया।
यह भी पढ़ें: एक साथ दुनिया छोड़ गए पति-पत्नी, बाइक पर माथा टेकने जा रहे थे मंदिर
500 फीट गहरी खाई में गिरा युवक
बताया गया किए युवक अपने दोस्त के साथ कुड़ीधार से कमलोग आ रहा था। इस बीच जब वह यहां पर दोनों पेशाब करने के लिए रुके तो अचानक एक का पैर फिसलने से वह तकरीबन 500 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
मात्र 20 साल का था प्रिंस
मामले की पुष्टि करते हुए DSP अरविंद नेगी ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। जहां सड़क से लगभग 500 फीट गहरी खाई से शव को निकाला गया। मौके पर मौजूद लोगों के सामने निरीक्षण किया गया।
यह भी पढ़ें: महिला सहित चार लोगों ने छीन ली व्यक्ति की जिंदगी, जमीन का टुकड़ा बना वजह
मृतक की पहचान प्रिंस कुमार पुत्र गयासो राम उम्र 20 साल के रूप में हुई है। जो जिला चंबा के तहत आते सलूणी में पणताह का रहने वाला था और वेल्डिंग का काम करता था। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही बुधवार को पोस्टमार्टम शव परिजनों को सौंप दिया गया है।