राजनीति

#हादसा

October 9, 2024

हिमाचल : खाई में गिरा ट्रैक्टर, एक घर का बुझ गया चिराग

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

18 years old boy tractor ditch chamba himachal
चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। तीसा उपमंडल चुराह के अंतर्गत नकरोड़-चांजू मार्ग पर एक ट्रैक्टर दुर्घटना का शिकार हो गया है। हादसे में चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 18 वर्षीय कीर्तन के रूप में हुई है- जो कि चंबा जिले के चुराह का रहने वाला था।

ट्रैक्टर चालक को मिली दर्दनाक मौत

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ट्रैक्टर पर सिर्फ चालक ही मौजूद था। नौजवान बेटे की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेटे को खेत में पड़ा मिला पिता, पंप लगाने गया था घर से

ढाक में गिरा ट्रैक्टर

जानकारी के अनुसार, ये दर्दनाक हादसा मंगलवार को पेश आई है। हादसे के समय कीर्तन अपना ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। इसी बीच नकरोड़-चांजू मार्ग पर देहरा गांव के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर नंबर HP38F4565 अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 फीट नीचे ढाक में गिर गया।

कड़ी मशक्कत से निकाला बाहर

हादसे में कीर्तन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर कीर्तन को ढाक से बाहर निकाला। यह भी पढ़ें : हिमाचल : फैक्ट्री के मजदूरों को नशा सप्लाई करता था विनोद, खेप के साथ हुआ अरेस्ट साथ ही पुलिस टीम ने वहां पर मौजूद लोगों के बयान भी कलमबद्ध किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए तीसा अस्पताल ले जाया गया। मामले की पुष्टि SP चंबा अभिषेक यादव ने की है।

परिवार में पसरा मातम

बताया जा रहा है कि कीर्तन माता-पिता का इकलौता सहारा था। आर्थिक स्थिति ठीक ना होने पर पढ़ाई छोड़कर कमाना किया था। कीर्तन की मौत के बाद माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है और परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख