राजनीति

#हादसा

December 10, 2024

हिमाचल : तेज रफ्तार कार चालक ने बच्चे को कुचला, मां-बाप ने खोया लाडला

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

12 years young boy road abhay singh kangra himachal pradesh
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज सुबह से सूबे के कई जगह दर्दनाक सड़क हादसे पेश आए हैं-जिनमें कई लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी है। अब ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से सामने आया है। यहां सड़क हादसे का शिकार हुए एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है।

12 वर्षीय बच्चे को कार ने कुचला

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बच्चा पैदल सड़क पर जा रहा था। इसी दौरान एक तेद रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें : हिमाचल में दसवीं पास के लिए नौकरी, 35 हजार तक मिलेगी सैलरी- जानें डिटेल

पैदल जा रहा था अभय

आपको बता दें कि यह दर्दनाक हादसा दो दिन पहले धीरा इलाके में पेश आया था। मिली जानकारी के अनुसार, रंझू का रहने वाला 12 साल का अभय सिंह कहीं जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसके टक्कर मार दी और उसे टायर से कुचल दिया। हादसे में अभय गंभीर रूप से घायल हो गया।

दो दिन तक चला उपचार

परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज भेद दिया। यहां दो दिन तक बच्चे का उपचार चला, लेकिन वो नहीं बच पाया। यह भी पढ़ें : हिमाचल : माता-पिता ने खोया इकलौता सहारा, कमरे में मिली लाडले की देह

चालक की लापरवाही ने ली जान

अभय ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पाया गया है कि हादसा कार चालक की तेज रफ्तारी और लापरवाही के कारण पेश आया है। चालक की गलती के कारण एक परिवार ने अपना बच्चा खो दिया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : एक महीने पहले ही घर पर आई थी डोली, अब बेटे की उठी अर्थी

गहरी खाई में गिरी बस

आपको बता दें कि आज सुबह-सवेरे कुल्लू के आनी उपमंडल में भी दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में एक निजी बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। हादसे के वक्त बस में करीब 25 लोग सवार थे। हादसे में बस चालक की मौत हो गई है। जबकि, कई सवारियां घायल हुई हैं। घायलों में से 6 की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे में बस बुरी तरह से चकनाचूर हो गई है। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख